रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने फैक्ट्री में काम करने वाले युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ASP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.