शादी में दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है, जो युवती से एकतरफा प्रेम करता था. घटना 24 तारीख की रात की है. जयमाला की रस्म चल रही थी तभी अचानक गोलीबारी से मौके पर अफरा तफरी मच गई. दीनबंधु ने हत्या की नीयत से दुल्हन पर गोली चलाई. गोली युवती के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी ने हथियार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से खरीदा था. उसने जयमाला का दिन और समय पहले से तय कर रखा था.