होली पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार, यूपी, बंगाल और राजस्थान के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. कोलकाता-लालकुआं, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट समेत अन्य रूटों पर ट्रेनें चलेंगी. रेलवे ने टाइम टेबल जारी कर दिया है. इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी.