मध्य प्रदेश के गुना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. वाहन में 10 क्विंटल सरिया लदा था, जो ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया.लोहे की छड़ों के नीचे दबकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.