गढ़वा जिले में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर गर्भवती प्रेमिका को गोलगप्पे में जहर खिलाकर मारने की साजिश रची. हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ले जाने के बहाने जंगल ले जाकर गला दबाकर हत्या की कोशिश की. युवती के शिकायत पर रमकंडा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.