‘जवाब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगा!’ पाकिस्तान को भारतीय सेना की खुली चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 ने खींची नई ‘रेड लाइन’

Indian Army Operation Sindoor 2.0 Pakistan Warning: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो जवाब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगा। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने पाकिस्तान को पिछली बार की तुलना में अधिक कठोर जवाब की चेतावनी दी है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अभी भी जारी है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने बीते साल मई में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए सटीक सैन्य हमले किए।