किम जोंग उन ने मिलिट्री परेड के जरिए US-साउथ कोरिया को चेतावनी दे दी? देखें

ईरान के बाद उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को अपनी सैन्य ताकत और परमाणु क्षमताओं के प्रदर्शन के माध्यम से फिर से चेतावनी दी है. राजधानी प्योंगयांग में आयोजित एक भव्य सैन्य परेड में किम जोंग उन ने भड़काऊ भाषण देते हुए साउथ कोरिया को अपना स्थायी दुश्मन बताया. यह बयान अमेरिका और साउथ कोरिया के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.