मास्टरमाइंड रणजीत की पुलिस एनकाउंटर में मौत

एसी गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या के मामले में तीन आरोपियों में से पुलिस ने मुख्य आरोपी रणजीत सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है. इसके अलावा, दूसरे आरोपी दिलावर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरा आरोपी इंद्रजीत सिंह अभी फरार है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के पीछे के मकसद का खुलासा किया है.