गुरुग्राम में फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर फायरिंग, STF ने तीन शूटरों को दबोचा

गुरुग्राम में 20 फरवरी को फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर हुई फायरिंग मामले में एसटीएफ ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली थी. तीनों आरोपी बहादुरगढ़ के निवासी हैं और घटना के बाद फरार चल रहे थे. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था.