पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने काबुल और कंधार सहित कई ठिकानों पर हवाई हमले किए. तालिबान सरकार ने इसे आक्रामक कार्रवाई बताया और जवाबी ऑपरेशन की घोषणा की. दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' की घोषणा की है.