CJI Surya Kant: सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया, जब तीन-न्यायाधीशीय पीठ द्वारा पूर्व में खारिज की गई समान प्रकृति की याचिका दोबारा दूसरी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध हो गई। इस पर सीजेआइ सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में सुधार का संकल्प लेते हुए गहन प्रशासनिक जांच की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी खुद को ‘स्थायी’ समझते हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा।