लखनऊ: लाल बारादरी में नमाज अदा करने की मांग, सड़कों पर उतरे लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लाल बारादरी में नमाज अदा करने की अनुमति को लेकर विवाद गंभीर रूप से बढ़ गया है. परिवर्तन चौक पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और लाल बारादरी बचाओ के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग वहां फिर से नमाज शुरू करने की अनुमति देना थी.