10वीं का छात्र की करंट लगने से मौत, बोर्ड परीक्षा के लिए कर रहा था युनिफॉर्म प्रेस

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में 10वीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले वह अपनी स्कूल यूनिफॉर्म प्रेस कर रहा था, तभी हादसा हो गया. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल रहा. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.