NCERT Text Book Row: NCERT की आठवीं की किताब में ‘न्यायापालिका में भ्रष्टाचार’ का जिक्र का मामला अब केंद्र सरकार की गले की फांस बनता जा रहा है। किताब वापस लेने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट राहत देने के मूड में नहीं है। इधर, बीते मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने तल्ख तेवर में कहा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस बात का पता जल्द से जल्द लगाया जाए।