लखनऊ में FSDA ने गुरुवार को छापेमारी कर 55.91 लाख रुपये के 10,415 किलो नकली मसाले और खोया जब्त किए. फैजुल्लागंज और ऐशबाग में 1 क्विंटल से अधिक एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट की गई. विभाग ने 15 सैंपल लैब भेजे हैं. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि रंगीन पापड़-कचरी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं.