पत्नी का अफेयर और भागने की तैयारी... दुखी बाप- बेटी ने ट्रेन से कटकर दी जान

उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में पिता और 14 वर्षीय बेटी की ट्रेन से कटकर मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. पुलिस को घटनास्थल के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी को जिम्मेदार बताया गया है. मृतक के भाई ने पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है.