एमपी का 200 साल पुराना चमत्कारी पेड़! गांववाले कहते राजा-रानी का प्यार, जानें रहस्य

MP Rahasya ki Kahani: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुकवासा गांव में स्थित 200 साल पुरानी कल्पवृक्ष की जोड़ी ‘राजा-रानी’ के नाम से प्रसिद्ध है. मान्यता है कि इन पेड़ों के नीचे सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. लोग यहां विवाह, संतान, नौकरी और स्वास्थ्य जैसी इच्छाओं के साथ पहुंचते हैं और धागा बांधकर प्रार्थना करते हैं. इन पेड़ों के अनोखे फल और आपस में गुंथी शाखाएं इसे और भी खास बनाती हैं. आस्था और प्रकृति का यह संगम शिवपुरी की सांस्कृतिक पहचान को एक अलग ही ऊंचाई देता है.