हाई अलर्ट पर संभल! रंग एकादशी का जुलूस और जुम्मे की नमाज एक साथ

संभल में आज का दिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. रंग एकादशी की चौपाई का जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजरेगा, तो दूसरी तरफ रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और ड्रोन कैमरों का पहरा लगाया गया है.