लखनऊ के मानवेंद्र हत्याकांड में आरोपी अक्षत ने हत्या के बाद बहन से कहा कि 'अब सब हमारा होगा और भविष्य उज्ज्वल है'. पिता को मारने के बाद उसने दोस्त को फोन कर 'पार्टी' करने की बात कही. विवाद के दौरान अक्षत ने पिता पर अय्याशी का आरोप लगाते हुए गोली चलाई थी.