Tamil Nadu Election: BJP के अरमानों पर फिरा पानी, पूर्व सीएम को नहीं रखे अपने साथ, DMK में शामिल हुए OPS

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) शुक्रवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की जमकर तारीफ की थी और राज्य में फिर से डीएमके सरकार बनने का अनुमान जताया था।