Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी ने निकाला ओवैसी का तोड़, इस नाम पर चल रही चर्चा

Rajya Sabha Elections 2026: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। इन पांच में से चार सीटें एनडीए के खाते में जाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पांचवीं सीट को लेकर हो रही है। चार सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो सकता है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए किसी भी गठबंधन के पास संख्याबल पूरा नहीं है। ऐसे में पांचवीं सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है। इस पेच में सबसे ज्यादा अहम भूमिका असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की है।