Judge Corruption Debate: क्या न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है? राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training – NCERT) की किताब पर विवाद के बाद से यह सवाल गरम है। एनसीईआरटी ने माफी मांग कर किताब वापस ले ली है, सुप्रीम कोर्ट ने किताब बैन कर दी है, शिक्षा मंत्री ने खेद जताते हुए ज़िम्मेदारी तय करने और कार्रवाई करने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नाराज बताए जाते हैं। फिर भी न विवाद ठंडा हुआ है और न ही सवाल खत्म हुआ है। सवाल का कोई सीधा जवाब भी नहीं है, लेकिन न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के सवाल पर इससे जुड़े लोगों की राय क्या है? हम कुछ लोगों की राय यहां दे रहे हैं।