देसी छोरी ने दीया जलाकर किया बेली डांस, खूब लचकाई कमर, टक-टकी लगा देखते रह गए लोग!

सोशल मीडिया पर मन्नत आर्या नाम की एक लड़की का बेली डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मन्नत ने कमर में जलता हुआ दीया लेकर ऐसा जादू चलाया है कि फैंस उसकी अदाओं के दीवाने हो गए हैं. देसी लुक और वेस्टर्न डांस का यह मेल गजब का है. वीडियो की शुरुआत में लड़की कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी है और कमर के पास दीया जलाती है. उसने ब्राउन और ब्लैक कलर का एक खूबसूरत पारंपरिक परिधान पहना हुआ है जो उसके बेली डांस के लुक को पूरी तरह से निखार रहा है. जैसे ही म्यूजिक बजना शुरू होता है, वह अपनी कमर को ऐसी खूबसूरती से मटकाती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं.