जब मोहल्ला पीछे हटा, तब डायल 112 के 'हीरोज' ने बचाई एक पिता की जान

Panna Police Heroes: पन्ना जिले से मानवीय संवेदनाओं की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खाकी का मान बढ़ाया है. पन्ना पुलिस की डायल-112 टीम ने न केवल एक बुजुर्ग को मौत के मुंह से बाहर निकाला, बल्कि उस समय साहस दिखाया जब समाज पीछे हट गया था.