अलीगढ़ की तंग गलियों से निकलकर टीम इंडिया की जर्सी तक पहुंचने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे एडवांस स्टेज लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और शुक्रवार तड़के ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली.