दो सहेलियों ने 'जवनिया में घुन लाग जाई' गाने पर किया कमाल का डांस, दिखा पहाड़ी और भोजपुरी का मेल!

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो सहेलियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोजपुरी गाने 'जवनिया में घुन लाग जाई' पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके देसी अंदाज और जबरदस्त एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि इनमें से एक महिला भोजपुरी यानी बिहार की तो दूसरी पहाड़ यानी उत्तराखंड की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने गहरे नीले रंग का सूट पहना है, वहीं दूसरी लाल रंग के एथनिक वियर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने किसी इनडोर लोकेशन पर इस रील को शूट किया है. जैसे ही म्यूजिक बजना शुरू होता है, दोनों के बीच का तालमेल और उनकी एनर्जी देखते ही बनती है. उनके एक्सप्रेशंस गाने के बोल के साथ इतनी खूबसूरती से मेल खा रहे हैं कि कोई भी उन्हें बार-बार देखने को मजबूर हो जाए.