'हमें झूठा भ्रष्ट बताया गया...', कोर्ट से मिली राहत के बाद भावुक हुए केजरीवाल, जानें किसने क्या कहा?

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति मामले में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने जांच एजेंसी के सबूतों को कमजोर और अपर्याप्त बताया, साथ ही कहा कि आरोपों के लिए ठोस और पर्याप्त सबूत जरूरी होते हैं, जो इस मामले में नहीं थे.