झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार की सुबह एक जंगली हाथी शहर में घुस गया. इससे लोगों के बीच दहशत फैल गई. शहर में हवाई नगर समेत कई इलाकों में हाथी के घूमने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को हाथी को शहर से निकालने के लिए तैनात किया गया.