समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए पुराने मुकदमों की याद दिलाई थी. अखिलेश ने रामभद्राचार्य को जेल भेजने तक की बात कह दी थी, जिस पर अब जौनपुर पहुंचे धर्मगुरु ने प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया.