जेल में रातभर बड़बड़ाया अक्षत, छोड़ा खाना...पिता का कत्ल कर छिपाया था ड्रम में

लखनऊ में मानवेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी अक्षत को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार उसने पूछताछ में पिता की हत्या की बात कबूल की है. जेल में उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल वार्ड में निगरानी में रखा गया है. पुलिस कॉल डिटेल और करीबी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.