योगी आदित्यनाथ ने जापान के अत्याधुनिक ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा का दूसरा दिन ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत दे रहा है. यामानाशी प्रान्त से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट आपको दिखाएगी कि कैसे मुख्यमंत्री ने जापान के अत्याधुनिक ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का दौरा किया. यह यात्रा ऊर्जा के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों, खासकर ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में भारत के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकती है. ऊर्जा क्षेत्र में यह नया कदम न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा.