'उई अम्मा' गाने पर कपल ने दिखाई कातिलाना अदा, दोनों के एक्सप्रेशन ने काट दिया इंटरनेट पर बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लोकप्रिय गाने “उई अम्मा” पर जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कपल के एक्सप्रेशन, तालमेल और कातिलाना मूव्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि दोनों का कैमरे के सामने आत्मविश्वास और चेहरे की अदाएं डांस को और भी शानदार बना रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स बार-बार वीडियो रिप्ले कर रहे हैं.वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मानो बवाल मच गया हो. लोग कमेंट सेक्शन में कपल की केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि दोनों की एनर्जी और स्टाइल किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लग रही. यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से शेयर हो रही है और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.