मनाकर लाया, फिर मायके चली गई पत्नी...,पति ने डिप्रेशन में दे दी जान

बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके लौटने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.