राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी

राजस्थान के जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन में 27 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड में 25 मिनट की उड़ान भरी. दो हेलीकॉप्टरों के साथ फॉर्मेशन में उन्होंने गड़िसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर उड़ान भरी. टैंक टारगेट पर हमला भी किया.