पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले 12 घंटों से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान ने इस बीच हवाई हमला शुरू कर दिया . अब इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी एयर स्ट्राइक किया है. पाकिस्तान ने इसे अब 'ओपन वॉर' बता कर हमले कर रहा है. इस जंग में पाकिस्तान के खिलाफ कई मोर्चे खुल सकते हैं, क्योंकि, उसके सामने सिर्फ एक दुश्मन नहीं है. ऐसे में समझते हैं पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान के साथ और कौन हैं और दोनों देशों के बीच हालिया झड़प की वजहें क्या-क्या हैं?