शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर रातभर गतिरोध चला. वापसी के समय एक दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरी रात रोका, कम से कम चाय तो पूछ लेते. बाद में सीजर मेमो साझा करने के बाद टीम आरोपियों के साथ दिल्ली रवाना हुई.