जालौन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण परिवार नियोजन के दावों की हवा निकल गई है. नसबंदी सफल होने के सरकारी भरोसे के बावजूद एक महिला फिर से मां बन गई. अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे दंपत्ति ने इस बच्चे को 'सरकारी देन' बताते हुए मुआवजे की मांग की है.