Bomb Threat: चंडीगढ़ में किसने दी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बहुत दहशत में हैं लोग

Hoax bomb threat: चंडीगढ़ में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Chandigarh Bomb Threat) मिलने के बाद शहर में दहशत का माहौल (School Evacuation) है। शुक्रवार को चंडीगढ़ के कई नामी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के साथ-साथ पंजाब सिविल सचिवालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता का घबराना पूरी तरह से स्वाभाविक है और यह डर उचित भी है। हालांकि, हालात की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस(Chandigarh Police) और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।