इंस्टाग्राम अकाउंट @purvi_tripathi_17 पूर्वी नाम की एक लड़की का अकाउंट है जिनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर डांस वीडियोज पोस्ट करती हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो करीना कपूर के गाने छम्मक छल्लो पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने करीना को भी टक्कर दे दी और उनके स्टेप्स की नकल की. इस वीडियो को 59 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)