डीजल भराकर भागा, 10KM तक घसीटता रहा बाइक... ग्रेटर नोएडा में 'Thar' का तांडव!

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में बिना नंबर की थार डीजल भराकर पैसे दिए बिना फरार हो गई. पीछा कर रहे सेल्समैन की बाइक को टक्कर मार दी और करीब 10 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे आग लग गई. पुलिस ने पीछा कर चालक हर्ष (22) को हिरासत में लेकर थार जब्त की है. घायल का इलाज जारी है.