50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन STF से मुठभेड़ में ढेर,  2016 में जज के गनर से लूटी पिस्टल बरामद

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन मारा गया. वह रणदीप भाटी अमित कसाना गैंग से जुड़ा था और 18 से अधिक मामलों में वांछित था. उसके पास से 2016 में जज के गनर से लूटी गई 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई.