नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने मार्च से मई के बीच प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग कई राज्यों का दौरा कर जमीनी हालात, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूचियों की समीक्षा कर रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराने के विकल्प पर मंथन चल रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। ज्यादातर दलों ने राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराने का अनुरोध किया। बैठक में डीएमके, अन्नाद्रमुक, भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बसपा, आप और अन्य शामिल हुए।