प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को बताया 'अजीब', बताई वजह

प्रियंका अपनी फिल्म 'द ब्लफ' का प्रमोशन करने के लिए फेमस लेट नाइट टीवी शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फैलन' पर पहुंची थीं. यहां एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपनी बेटी मालती को मजाक में 'वीयर्ड चाइल्ड' यानी अजीब बच्ची क्यों कहती हैं. उन्होंने फिल्म सेट पर हुई एक घटना को भी शेयर किया.