Assam Election को लेकर BJP ने चल दी अपनी पहली चाल, स्टेट प्रेसिडेंट ने बताया- कौन-कौन होगा उम्मीदवार?

Assam Elections 2026: असम बीजेपी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होली के बाद होगा। नलबाड़ी में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है और जल्द ही उपयुक्त समय पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की उम्मीदवारों की सूची डोल उत्सव के बाद चरणबद्ध तरीके से घोषित की जाएगी।