Science Day 28 February: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, महेंद्रगढ़ की कुलपति प्रोफेसर सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल 28 फरवरी को हम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हैं। इस दिन का महत्व यह समझने में है कि विज्ञान सिर्फ किताबों या प्रयोगशालाओं तक ही सीमित नहीं है। विज्ञान हमारे आसपास है, हमारी जिज्ञासा में जीवित है और नए प्रश्नों के माध्यम से बढ़ता है। यह हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवाचार लाता है।