ओडिशा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने BJP पर लगाया ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का आरोप

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने दिल्ली जाकर बीजेडी के साथ मिलकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के समर्थन का प्रस्ताव रखा है, ताकि खरीद-फरोख्त रोकी जा सके.