विदाई की चल रही थी रस्म, दुल्हन ने पीछे फेंका चावल, फिर जो हुआ, देखकर सबको आ गई हंसी!

इंस्टाग्राम पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो विदाई के वक्त पीछे चावल फेंकती नजर आ रही है. ये एक रस्म होती है. मगर इस वीडियो में दुल्हन जब चावल फेंकती है, तो उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि उसे देखकर सबको हंसी आ जाती है. वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @weddingg.bts पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही चावल फेंकती है, उसकी चुनरी चेहरे पर आ जाती है और फिर उसे चुनरी को हटाना पड़ता है. वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)