बारात में लोगों का नाच-गाना देखते बनता है. आपने बहुत से लोगों को बारात में अलग-अलग ढंग से नाचते देखा होगा. पर क्या आपने कभी किसी को ट्रैफिक डांस करते देखा है? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बारात में ट्रैफिक डांस कर रहे हैं. दरअसल, दोनों पंजाबी गाने, तारे गिन-गिन पर नाचते-नाचते ट्रैफिक संभाल रहे हैं. उनके इस वीडियो पर खूब व्यूज और लाइक्स आए हैं. सबसे मजेदार बात तो ये है कि पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह, जो इस गाने के ओरिजनल सिंगर हैं, उन्हें भी हंसी आई और उन्होंने इमोजी शेयर किया. वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)