शादी के बहाने घर से भगाया और कर दिया रेप, अनजान ने मदद के बहाने फिर किया दुष्कर्म और बिल्डिंग से नीचे फेंका

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे वहीं पर अकेले छोड़ दिया। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति ने मदद का बहाना देकर फिर से पीड़िता के साथ रेप किया और उसे बिल्डिंग से धक्का दे दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।