दिल्ली की सड़कों पर दोबारा चलेंगी डबल डेकर बस

आज दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएगी जो दिल्ली के टूरिस्ट सेक्टर को बढ़ावा देगी. यह बस लो फ्लोर सिक्स्टी फाइव सीटर है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और आधुनिक सुविधाओं से लैस है. सालों पहले यह बसें दिल्ली में चलती थीं और कई लोगों ने अपने बचपन में इन्हें देखा होगा.